बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में बीच गंगा में पलट गई लोगों से भरी नाव, सात को ग्रामीणों ने बचाया, महिला की डूबने से हुई मौत

भागलपुर में बीच गंगा में पलट गई लोगों से भरी नाव, सात को ग्रामीणों ने बचाया, महिला की डूबने से हुई मौत

BHAGALPUR : जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर गंगा घाट से दियारा जा रही नाव डूब गयी। बताया जा रहा है की नाव पर आठ लोग सवार थे। हालाँकि सात लोगों को ग्रामीणों की मदद से जिंदा बचा लिया गया। जबकि एक महिला पानी में लापता हो गयी। 


खोजबीन के बाद महिला का शव एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया। घटना के जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस, बीडीओ, सीओ सहित कई अधिकारी घाट पर पहुंचे। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की नाव तिलकपुर घाट से खुली थी, जो तिलकपुर दियारा जा रही थी। उस समाय नाव पर आठ लोग सवार थे। 

बताया गया की जब नाव बीच गंगा नदी में पहुँची। इसी बीच तेज हवा के चपेट में आ गयी। जिसके बाद नाव पलट गई। घटना के बाद में इलाके में कोहराम मच गया। अपने लोगों को ढूंढने काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। 

हालाँकि सात लोगों को सुरक्षित गंगा से निकाल लिया गया। जबकि महिला के शव को अस्पताल में लाया गया। जहां पुलिसिया कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News