बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाबा धाम जाने के लिए गंगटोक से पहुंचा कांवरियों का जत्था, घाटों की व्यवस्था पर कही यह बात

बाबा धाम जाने के लिए गंगटोक से पहुंचा कांवरियों का जत्था, घाटों की व्यवस्था पर कही यह बात

BHAGALPUR : बिहार और झारखंड में संयुक्त रूप से चल रहे श्रावणी मेले का प्रभाव देश के दूसरे राज्यों में भी नजर आने लगा है। यही कारण है अब बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से भी लोग बाबा धाम जाने के लिए भागलपुर पहुंच रहे हैं। ऐसा ही एक जत्था गंगटोक से पहुंचा था। इस दौरान जत्थे ने अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करते हुये बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।

कई सालों से जा रहे हैं बाबा धाम

इस जत्थे में शामिल गंगटोक के कुशुम प्रदान ने बताया कि बाबा भोलेनाथ के दरबार कई वर्षों आ रहे हैं। हम सभी के परिवार सावन माह में बाबा भोलेनाथ को जल चढाने के लिये पहुंचते हैं। बाबा भोलेनाथ हमारी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। दो साल कोरोना महामारी मे बाबा भोलेनाथ को जल नहीं चढा पाए थे। इस बार श्रावणी मेला हो रहा हैं। बाबा भोलेनाथ को जल चढाने पहुंचे हैं। यहां आकर मुझे बहुत खुशी मिली है। जो अजगैबीनाथ धाम मे पूजा कर वाहन से देवघर बैधनाथ धाम मे बाबा भोलेनाथ की पूजा पाठ करेगें।

व्यवस्था पर जताई खुशी

पिछले कई सालों से श्रावणी मेले का हिस्सा बनते रहे कुशुम प्रदान ने इस बार प्रशासन की व्यवस्था को लेकर काफी संतुष्ट नजर आए। उनका कहना था कि इस बार मेले में अच्छी तैयारी नजर आ रही है। पहले बहुत दिक्कत होती थी, लेकिन इस बार कोई परेशानी नहीं हुई है। इस दौरान  गंगटोक के जत्थे के साथ,लाल मार्केट के शिव कांवरिया, देबिकी सुब्बा,रतना सुब्बा,सम्मी प्रदान,कुशुम प्रदान,हेमक्षेत्री,निर्मला सुब्बा,स्वामी प्रदान,सहित इत्यादि कांवरिया मौजूद थे।


Suggested News