बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के दानापुर कोर्ट परिसर के पीछे दलित बस्ती में हुई भीषण अगलगी, 10 मिनट में 5 सिलेंडर ब्लास्ट, इलाके में मचा हड़कंप

पटना के दानापुर कोर्ट परिसर के पीछे दलित बस्ती में हुई भीषण अगलगी, 10 मिनट में 5 सिलेंडर ब्लास्ट, इलाके में मचा हड़कंप

PATNA: पटना से सटे दानापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार दानापुर कोर्ट परिसर के पीछे दलित बस्ती में पिछले 10 मिनट में कम से कम 5 सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। 

वहीं कथित तौर पर दानापुर प्रखंड कार्यालय परिसर से कटाव पीड़ित को विस्थापित को हटाने के दौरान झोपडी में आग लगाया गया है। बताया जा रहा कि, इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव किया है। इस हादेस में तीन पुलिस जख्मी हो गए है। वहीं एक जेसीबी को आक्रोशित लोगों ने जला दिया है। 

साथ ही एक एबुलेंस और दमकल का शीशे भी फोड़े जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है। 


Suggested News