बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RCP के पक्ष में उतरे JDU के एक प्रवक्ता, तस्वीर पोस्ट कर लिखा-बुलंद रहिए...आगे भी ठीक रहेगा

RCP के पक्ष में उतरे JDU के एक प्रवक्ता, तस्वीर पोस्ट कर लिखा-बुलंद रहिए...आगे भी ठीक रहेगा

पटना. जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को राज्यसभा के टिकट मिलेगा? इसको लेकर प्रदेश का सियासी सरगर्मी तेज है। उनको लेकर तरह-तरह अटकलें लगायी जा रही है। इस बीच जदयू के प्रदेश प्रवक्ता प्रगति मेहता ने आरसीपी सिंह को लेकर फेसबुक पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने जदयू में सब कुछ ठीक बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि आगे भी ठीक होगा।

JDU के प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि सब ठीक है और आगे भी ठीक रहेगा। वहीं इससे पहले दिल्ली में आरसीपी सिंह ने भी कहा था कि उनकी लड़ाई किसी से नहीं है। इससे पहले केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह मंगलवार को अचानक पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गये। इस पर राजनीतिक गलियारे में कयास लगाये जाने लगा कि आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री से इस्तीफा दे देंगे। लेकिन इसमें अभी तक कोई सत्यता नहीं पाया गया है।

वहीं दिल्ली रवाना होने से पहले आरसीपी सिंह से मीडिया ने कुछ पूछना चहा तो उन्होंने हाथ जोड़ लिया। बिना कुछ बोले ही वे चुपचाप दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि उस दौरान जदयू के कोई भी बड़े नेता उनके साथ नहीं थे। दिल्ली जाने के पहले आरसीपी ने एक संत से आशीर्वाद भी लिया।

बता दें कि आज से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया। लेकिन बिहार में किसी भी दल ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। बिहार में पांच सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है। इसमें दो सीट भाजपा, दो सीट राजद और एक सीट जदयू को मिलना तय है। वहीं जदयू की ओर से आरसीपी सिंह के नाम पर अभी भी संशय बना हुआ है।

Suggested News