बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हथियार के नोंक पर रिश्ते में भाई लगनेवाले शिक्षक ने किया महिला से दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी

हथियार के नोंक पर रिश्ते में भाई लगनेवाले शिक्षक ने किया महिला से दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी

MUZAFFARPUR : मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां हथियार के बल पर एक महिला से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। महिला थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में किराए पर रहती है। दुष्कर्म की शिकायत थाने में करने की बात पर हत्या की धमकी भी दी गयी है। घटना के बाद से वह काफी डरी हुई है , रविवार देर शाम किसी तरह महिला अहियापुर थाने पहुंची । वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों से जान- माल की सुरक्षा की गुहार भी लगायी।  पुलिस पीड़िता के दिये आवेदन के आधार पर छानबीन में जुट गई है। हालांकि  मामले में देर शाम तक एफआईआर नहीं दर्ज की जा सकी है। 

महिला ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि वह मूल रूप से गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली है। गायघाट के ही एक दूसरे गांव के रहनेवाले आरोपित शनिवार की देर शाम सात बजे उसके किराये के कमरे में जबरन घुस गये। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पेशे से शिक्षक है। उक्त आरोपी और पीड़िता के बीच भाई बहन का संबंध है।

कई बार बनाया अपना शिकार

पीड़िता ने बताया कि रिवॉल्वर दिखाकर जान मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपित पूर्व में भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। उसके विरोध करने पर पूरे परिवार कि हत्या करने की धमकी देते हैं । आरोपित काफी दबंग व अपराधिक प्रवृति का है। 

पीड़िता ने बताया कि उसके साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद वह रात्रि में महिला थाने पहुंची। लेकिन, वहां उसकी शिकायत नही ली गई। इस पर वह वापस लौट गयी। रविवार को उसने इसकी शिकायत अहियापुर थाने में की है ।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अहियापुर थाना में पदस्थापित महिला दरोगा ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है.आगे कि तफ्तीश की जा रही है।


Suggested News