बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक पेड़ माँ के नाम....चुनाव के बाद पीएम मोदी की पहली मन की बात, बिहार बीजेपी कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद

एक पेड़ माँ के नाम....चुनाव के बाद पीएम मोदी की पहली मन की बात, बिहार बीजेपी कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के बाद पहली बार मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित कर रहे हैं। वहीं बिहार बीजेपी कार्यालय में सभी भाजपा नेता पीएम की मन की बात सुन रहे हैं। तीसरी बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार देश को संबोधित कर रहे हैं। बीजेपी कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री रेणु देवी, विधायक संजीव चौरसिया सहित तमाम बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित हैं। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने आपको तीन महीने पहले कहा था कि मैं फिर मिलूंगा। 

पीएम मोदी ने सबसे पहले ऐतिहासिक चुनाव के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भी देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि आज 30 जून का दिवस आदिवासी समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई थी। यह 1857 की क्रांति से पहले दो सौ साल पहले हुआ था। हमारे आदिवासी समुदाय के लोगों के खिलाफ अंग्रेजों ने तमाम प्रतिबंध लगा दिए थे। इस लड़ाई में झारखंड के वीर सिद्धो और कानो शहीद हो गए। 

पीएम मोदी ने एक्स पर मासिक रेडियो प्रसारण की वापसी की घोषणा करते हुए कहा था, “मुझे देशवासियों से इस बात की जानकारी देने में खुशी हो रही है कि चुनाव अंतराल के कुछ महीनों के बाद मन की बात की वापसी हो रही है। इस महीने 30 जून को इसका पहला प्रसारण किया जाएगा। मैं आप सभी से इसके लिए अपने विचार और इनपुट देने का आह्वान करता हूं।"

उन्होंने कहा कि वीर सिद्धो-कान्हू ने हजारों संथाली साथियों को एकजुट करके अंग्रेजों का जी-जान से मुकाबला किया, और जानते हैं ये कब हुआ था? ये हुआ था 1855 में, यानी ये 1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से भी दो साल पहले हुआ था, तब झारखंड के संथाल परगना में हमारे आदिवासी भाई-बहनों ने विदेशी शासकों के खिलाफ हथियार उठाया था।

वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, एक पेड़ माँ के नाम..अभियान चलाया जा रहा है। मेरा आवाहन है कि आप सभी माँ के स्मृति में और उनके सम्मान के लिए एक पेड़ अवश्य लगाएं। पीएम मोदी ने कहा कि यह अभियान सही से आगे बढ़ रहा है। देशवासी इस अभियान से जुड़ रहे हैं।  उन्होंने कहा कि मैं आपसे पूछूं कि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कौन सा होता है तो आप जरूर कहेंगे- मां। हम मां को कुछ दे तो सकते नहीं हैं, लेकिन और कुछ कर सकते हैं क्या? इसी सोच में से इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का नाम है- एक पेड़ मां के नाम। सभी से अपील की गई है कि वे अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं।

Suggested News