घर में अकेली पाकर गांव के ही युवक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

NAWADA: नवादा में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि पूरा मामला रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक युवक ने नाबालिक के घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता के गांव का ही शादीशुदा युवक है।

घटना को लेकर रजौली थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को लड़की घर में अकेला थी। माता-पिता बाहर गए थे। इस दौरान गांव के ही एक युवक के द्वारा बकरी खोजने के बहाने से घर में घुस गए और फिर लड़की के साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस मामला की जानकारी पुलिस को 19 तारीख को आवेदन देकर परिजनों के द्वारा दी गई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामला में त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापामारी कर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि, आरोपी गांव का ही विनोद साव है। बताया जा रहा कि लड़की के माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। लड़की घर पर अकेली थी। उसे अकेला देखकर गांव के ही विनोद साव नाबालिग के घर में प्रवेश कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार विनोद साव शादीशुदा है। उसकी पत्नी और बच्चे उसे छोड़कर चले गए है। वह गांव में अकेला रहते हैं। पत्नी के साथ उसका विवाद चलता था इसी वजह से लगभग 5 साल पहले ही पत्नी गांव से अपने बच्चों के साथ चली गई है।

Nsmch
NIHER

वहीं नाबालिग के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। थाने में आवेदन मिलते हीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी के फरार होने से पहले ही उसे दबोच लिया है।