बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज उठेगा महागठबंधन का महा-पर्दा, 10 बजे होना है ऐलान

आज उठेगा महागठबंधन का महा-पर्दा, 10 बजे होना है ऐलान

PATNA : सीट बंटवारे को लेकर सियासी रस्साकशी के बीच महागठबंधन का महा-पर्दा आज उठ जाएगा। महागठबंधन के नेताओं की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10 बजे साझा प्रेस वार्ता कर सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि इसके पहले भी कई दफे मीडिया को वक्त देकर महागठबंधन में प्रेस वार्ता को रद्द कर दिया है। 

बिहार के साथ-साथ देशभर के लोगों की नजरें महागठबंधन के इस प्रेस पर टिकी हुई हैं। बिहार के अंदर 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे में महागठबंधन को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। कई सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी के बीच जिच के कारण लगातार सीट बंटवारे का ऐलान टलता रहा है। अब सबको इंतजार इस बात का है कि महागठबंधन के मंच से जब महा-पर्दा उठेगा तो कौन सी सीट किस घटक दल के पाले में जाएगी।

संभव है कि महागठबंधन आज की प्रेस वार्ता में सीट बंटवारे के साथ-साथ कई लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी करे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आज भी दो लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करना है लेकिन प्रेस वार्ता के कारण सुबह के वक्त उनका कोई चुनावी कार्यक्रम नहीं है। यह इस बात का संकेत है कि तेजस्वी सुबह 10 बजे होटल मौर्य में होने वाली प्रेस वार्ता में मौजूद रहेंगे।

Suggested News