बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यसभा में गरजे पीएम मोदी - देश में आंदोलकारी जमात की पहचान करने जरुरत, यह देश को अस्थिर कर रहे हैं

राज्यसभा में गरजे पीएम मोदी - देश में आंदोलकारी जमात की पहचान करने जरुरत, यह देश को अस्थिर कर रहे हैं

नई दिल्ली। देश में अस्थिरता का माहौल पैदा करनेवाले लोगों के खिलाफ राज्यसभा से पीएम मोदी ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने देशवासियों से कहा है कि भारत को अस्थिर करनेवालों की पहचान करना बेहद जरुरी हो गया है। 

पीएम मोदी ने कहा कि सबसे ज्यादा पंजाब को इससे भुगतना पड़ा है। 84 के दंगे आज भी याद है। देश के कई राज्यों में समय समय पर देश को तोड़नेवालों ने नुकसान पहुंचाया। पीएम ने विशेषकर सिख्ख भाइयों का जिक्र करते हुए करते हुए कहा कि कुछ लोग इन्हें भड़काने और भटकाने का काम कर रहे हैं। यह देश हर सिख्ख के लिए गर्व करता है, देश के लिए उन्होंने क्या नहीं किया। गुरुओं की महान परंपरा रही है। मुझे दुख होता है कि कुछ लोग उनके लिए गलत भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

देश में आंदोलनजीवी की नई जमात

पीएम मोदी में अपने संबोधन में सभी आंदोलनों में शामिल कुछ चुनिंदा नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि श्रमजीवी और बुद्धिजीवी के बाद देश में एक नई जमात पैदा हुई है, वह है आंदोलनजीवी। यह वह जमात है जो हर जगह नजर आते हैं, फिर चाहे वह वकीलों का आंदोलन हो, छात्रों का आंदोलन हो.मजदूर का आंदोलन हो हर जगह नजर आते हैं। इनकी एक पूरी टोली है, जो आंदोलन के बिना जी नहीं सकते हैं। हमे ऐसे लोगों को पहचानना होगा, लोगों को गुमराह करने के नए नए तरीके बताते हैं, देश ऐसे आंदोलनजीवी नेताओं से बचे, हम सबको इससे बचने की जरुरत है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कोई भी आंदोलन हो, यह उसमें जाकर बैठ जाते हैं. यह सभी परजीवी होते हैं। 

नए एफडीआई से बचने की जरुरत

पीएम ने देश में पनप रहे नए एफडीआई पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हमें इससे बचने की जरुरत है। उन्होंने नए एफडीआई का फुल फॉर्म फॉरेन डिस्क्ट्रेक्टिव आईडियोलॉजी बताया। इस एफडीआई से लोगों को जागरुक होने की जरुरत है। 



Suggested News