बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : सारण में युवक ने ईवीएम तोड़ा, सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 131 की घटना

अभी-अभी : सारण में युवक ने ईवीएम तोड़ा, सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 131 की घटना

CHAPRA : अभी-अभी सारण लोकसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवक ने ईवीएम को तोड़ डाला है। घटना सोनपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय महदलिचक बूथ संख्या 131 पर हुई है। 

घटना के बाद युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। तकरीबन आधे घंटे तक मतदान कार्य रुके रहने के बाद अब  ईवीएम को बदलकर मतदान को फिर से शुरु कराया गया है। 

आरोपी युवक का नाम रंजीत हाजरा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मतदान केन्द्र वोट डालने पहुंचा यह युवक पहले अपना वोट डाला और उसके बाद ईवीएम मशीन को तोड़ डाला।  हालांकि वह किसी विशेष वजह या  किसी विशेष दल का समर्थक होने के कारण इस घटना को अंजाम दिया है इसका पता नहीं चल पाया है। 

पुलिस उसे हिरासत में लेकर नया गांव थाना ले गई है।   

गणेश सम्राट की रिपोर्ट

Suggested News