बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रशासन के प्रतिबंध का असर नहीं : रोक के बाद भी गंगा में नहाने गए किशोर, नदी की गहराई में हुए लापता, मचा हड़कंप

प्रशासन के प्रतिबंध का असर नहीं : रोक के बाद भी गंगा में नहाने गए किशोर, नदी की गहराई में हुए लापता, मचा हड़कंप

PATNACITY : गंगा नदी में बाढ़ की खतरे के संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को नहाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। लेकिन इसके  बाद भी लोग आदेश को दरकिनार कर नदी में नहाने के लिए पहुंच रहे हैं। इस अनदेखी का बुरा परिणाम रविवार को तब सामने आया जब नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर नदी की गहराई में डूब गए। तीन बच्चों के डूबने की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया है और एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।

बताया गया कि चौक थाना के कंगन घाट पर तीनो किशोर गंगा नदी में नहाने के उतरे थे। लेकिन पानी के गहराई का सही अनुमान नहीं लग पाने के कारण वह नदी में डूबने लगे। नदी की धारा इतनी तेज थी कि जब तक लोग उनकी मदद को पहुंचते , तब तक नदी में लापता हो गए।  आनन फानन में एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में नदी में उतरी, लेकिन अब तक उनकी खोज नहीं की जा सकी है। तीनों किशोर वेगामपुर के रहनेवाले बताए जाते हैं।


इधर जैसे ही तीनों किशोरों के नदी में डूबने की खबर सामने आई, उनके परिजन सहित बड़ी संख्या में लोग कंगन घाट पर पहुंच गए। इस दौरान बच्चों की तलाश को लेकर यहां हड़कंप की स्थिति बनी हुई है


Suggested News