बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति से फोन पर विवाद के बाद पत्नी ने दो बच्चों के साथ खाया जहर, माँ बेटे की मौके पर हुई मौत, बेटी की हालत गंभीर

पति से फोन पर विवाद के बाद पत्नी ने दो बच्चों के साथ खाया जहर, माँ बेटे की मौके पर हुई मौत, बेटी की हालत गंभीर

BANKA : जिले के नवादा सहायक थाना अंतर्गत  कोतवाली गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार की सुबह पति से फोन पर विवाद होने के बाद महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ जहर खा लिया। इससे महिला और उसके बेटे की  घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि बेटी का इलाज गंभीर हालत में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नवादा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों में चर्चा है कि महिला का गांव में किसी से नाजायज संबंध था। जिसके कारण सामूहिक आत्महत्या किया गया है।

घटना गुरुवार की सुबह की है। जहां एक मां ने 8 वर्षीय बेटी और 7 वर्षीय बेटे के साथ कीटनाशक पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे की मौके पर मौत हो गई। जबकि बेटी को गंभीर अवस्था में भागलपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष दीपक पासवान पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर मां और बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड अंतर्गत नवादा थाना क्षेत्र के कोतवाली निवासी गुरुदेव साह की 34 वर्षीय पत्नी चंपा देवी एवं पुत्री 8 वर्षीय और 7 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के साथ घर में रहते थे। पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि परिवारिक विवाद में फोन पर पति से बात करने के दौरान नोकझोंक होने के बाद चंपा देवी ने खुद और अपने बेटी और बेटे के साथ मिलकर कीटनाशक खा लिया। जिसके बाद घर से अचानक शोर  की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर की ओर दौड़ कर अंदर पहुंचा तो देखा कि सभी घर में जमीन पर गिरे थे।  

इस दौरान देखते ही देखते मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिलते ही नवादा थाना अध्यक्ष दीपक पासवान पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां बेटी को गंभीर अवस्था में देखते हुए आनन-फानन में इलाज करवाने के लिए भागलपुर भेज दिया। वहीं मौके पर मां और बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News