बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीवी से हुए झगड़े के बाद पिता संग बैठकर पी ताड़ी, फिर ताड़ के पेड़ से नीचे गिरा, मौत

बीवी से हुए झगड़े के बाद पिता संग बैठकर पी ताड़ी, फिर ताड़ के पेड़ से नीचे गिरा, मौत

NAWADA : नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अंबा गांव में तार के पेड़ से गिरने से एक युवक की मौत परिवार में  कोहराम मच गया है। मामला बुधवार का है जहां देर शाम ताड़ के पेड़ से गिरने के बाद एक युवक की हालत गंभीर हो गई थी। जिसे रजौली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिंताजनक हालत में देर रात नवादा के सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के क्रम में ही युवक की मौत हो गई।वहीं  मृतक की पहचान रघु चौधरी का पुत्र रंजीत चौधरी के रूप में किया गया है। 

बताया जाता है कि 35 वर्षीय रंजीत ताड़ के पेड़ पर चढ़ते थे और ताड़ी उतारने का काम किया करते था। और प्रतिदिन वह खुद भी पिया करते था और इसी को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था और एक हफ्ता से रंजीत चौधरी अपने घर में भोजन नहीं कर रहे थ। अचानक बुधवार को मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। 

मृतक के पिता ने कहा कि अपने ही पत्नी से विवाद हुआ और फिर एक हफ्ता तक कोई बातचीत नहीं हो रही थी और अंत में आकर युवक की बुधवार को मौत हो गई।मौत के बाद पूरे परिवार अपने पीछे पत्नी व चार बच्चे को छोड़कर चले गए हैं।

Suggested News