बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : बेगूूसराय के बाद बेतिया में हुआ गोलीकांड, बेगुनाहों पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, छह से अधिक लोगों को लगी गोली

BREAKING NEWS : बेगूूसराय के बाद बेतिया में हुआ गोलीकांड, बेगुनाहों पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, छह से अधिक लोगों को लगी गोली

BETIA : बिहार में बेगूसराय में गोलीबारी की घटना के बाद अब बेगूनाहों पर अंधाधुन गोलियां बरसाना अपराधियों का फेवरेट काम  बन गया है। बेगूसराय की घटना के बाद हाजीपुर में गोलियां बरसाई गई थी, अब पश्चिम चंपारण में भी ऐसी ही घटना हो गई है। यहां आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर गोलियां बरसाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है अपराधियों ने एक साथ कई लोगों को गोली मार दी है। ये घटना बेगूसराय की गोलीकांड से मिलती-जुलती है। 

वारदात योग्गापट्टी थाने के डुमरी गांव की है। घटना के बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है।फिलहाल जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ बदमाशों ने 6 लोगो को गोली मारी है। हालांकि बताया जा रहा है कि 6 से ज्यादा लोग गोलीबारी के शिकार हुए हैं। इस घटना से इलाके में दहशत फ़ैल गई है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो युवक के दोनों हाथ में पिस्टल था,जिससे उसने दस से ज्यादा लोगों को गोली मारी है।

वहीं इस घटना के बाद किसी को भी उस इलाके में जाने से रोक दिया गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि किसी को भी मामले की वीडियो बनाने से भी रोका जा रहा है

रिपोर्ट आशीष कुमार

Suggested News