बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी के बाद अब जदयू ने भी राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, बशिष्ठ नारायण सिंह की जगह ये बनेंगे सांसद...

बीजेपी के बाद अब जदयू ने भी राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, बशिष्ठ नारायण सिंह की जगह ये बनेंगे सांसद...

PATNA : अप्रैल महीने में देश के 15 राज्यों के 56 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। जिसमें बिहार के भी 6 राज्यसभा सदस्य शामिल हैं। इसमें बशिष्ठ नारायण सिंह, सुशील कुमार मोदी, अनिल प्रसाद हेगड़े, मनोज झा, अखिलेश प्रसाद सिंह और मो. अशफाक करीम का कार्यकाल खत्म हो जायेगा।

हालाँकि राज्यसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। 8 फरवरी को इसकी अधिसूचना जारी की गयी है, वहीँ 27 फ़रवरी को इसके लिए चुनाव कराये जायेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 15 फ़रवरी है।

बिहार की बात करें तो यहाँ 6 सीटों में 3 एनडीए कोटे की है। बीजेपी ने पहले ही अपने दो उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बिहार से भाजपा कोटे से पूर्व मंत्री डॉ भीम सिंह और प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता राज्यसभा जाएंगी। पार्टी आलाकमान ने इन दोनों नामों पर अपनी सहमति दे दी। वहीँ आज जदयू ने भी अपने उम्मीदवार का नाम तय कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए पूर्व मंत्री संजय कुमार झा का नाम तय किया है। इस तरह उनका राज्यसभा जाना की तय हो गया है।

उधर महागठबंधन की बात करें तो राजद की ओर से मनोज झा का राज्यसभा जाना तय कर दिया है। हालाँकि लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती इस बार राज्यसभा जाएगी की नहीं। अभीतक तय नहीं किया गया है। हालाँकि नामंकम में मात्र 48 घंटे ही शेष बचे हैं।

Suggested News