बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लव मैरिज के बाद करने लगा दहेज की मांग, नहीं मिलने पर नई-नवेली दुल्हन को मार डाला

लव मैरिज के बाद करने लगा दहेज की मांग, नहीं मिलने पर नई-नवेली दुल्हन को मार डाला

Katihar  :  जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां महज 1 लाख रुपये के लिए नई-नवेली दुल्हन की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने मृतिका के पति और उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले कोढ़ा थाना क्षेत्र के दक्षिण सिमरिया पंचायत के सोनवर्षा गांव निवासी मो. रज्जाक की 18 वर्षीय पुत्री की गांव के ही मो. दुलाल के साथ प्रेम विवाह हुआ था। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति-पत्नी के बीच अनबन होने लगी। आए दिन दोनों के बीच मारपीट होती थी। गांव वाले भी उनके बीच होने वाले मारपीट को जान गय़े थे। 

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात भी पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई। वहीं सुबह आलोनी खातून की लाश  बरामद हुई। 

इधर मृतिका के मायके वालों को इसकी खबर मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता मो दुलाल ने कोढ़ा थाने में पहुंचकर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया।

आवेदन में पिता ने कहा है कि दहेज की मांग को लेकर उसका दामाद अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। वहीं, कुछ दिन पहले एक लाख रुपए कुछ सोने के आभूषण भी दिया गया था। इससे भी ससुरालवालों का मन नहीं भरा। पुन: 10 दिन पहले एक लाख की मांग की। पिता का कहना है कि एक लाख रुपए नहीं देने पर उनकी बेटे की हत्या कर दी गई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। 

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी  मो. दुलाल एवं उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Suggested News