बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू से मुलाकात के बाद पप्पू यादव की बन गई बात, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अब राहुल गांधी से मिलने दिल्ली के लिए हुए रवाना

लालू से मुलाकात के बाद पप्पू यादव की बन गई बात, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अब राहुल गांधी से मिलने दिल्ली के लिए हुए रवाना

PATNA: बिहार की सियासत गरमाई हुई है। लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में खींचातानी जारी है। माना जा रहा है कि आज महागठबंधन सीटों के लेकर घोषणा कर सकती है। वहीं इसी बीच जाप सुप्रीमो पप्पू यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि पप्पू यादव लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बीते दिन पप्पू यादव ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की थी। जिसके बाद आज सुबह वो दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो राजद सुप्रीम से मुलाकात के बाद पप्पू यादव की बात बन गई है। पप्पू यादव पूर्णिया से महागठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं। 

लालू ये हैं भावनात्मक रिश्ते

वहीं पप्पू यादव दिल्ली जाने के दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का जमकर तारिफ किए। उन्होंने कहा कि लालू यादव से उनका संबंध राजनीतिक नहीं है, बल्कि भावनात्मक रिश्ता है। और लालू यादव उनके दिल से कभी दूर नहीं हो सकते। वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने पिछले 17 महीने में जितना काम किया है उससे उन्होंने बिहार की जनता का दिल जीत लिया है।

राहुल पीएम बनने के योग्य

बता दें कि, राहुल गांधी को लेकर पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के पद के योग्य हैं। उन्हें पीएम बनना चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि, राहुल गांधी ने पूरे देश का दिल जीत लिया है। उन्होंने देश की जनता को बहुत सारे सपने दिखाएं हैं और वह पीएम बनने के योग्य भी हैं। आगे पप्पू यादव ने कहा कि हमारी कोशिश है किसी भी कीमत पर सीमांचल और मिथिलांचल में भाजपा रोका जाए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने 17 महीने तक काम किया और भरोसा बनाया। राहुल गांधी ने दिल जीता और लोगों को आशा दी। 

किसी कीमत पर भाजपा रोकना असली मकसद

उन्होंने कहा कि हम सभी लोग मिलकर सिर्फ 2024 का लोकसभा चुनाव ही नहीं जीतेंगे, बल्कि 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव भी जीतेंगे। जाप सुप्रीमो ने कहा कि हमारे लिए पूर्णिया मायने नहीं रखता है, बल्कि ज्यादा महत्वपूर्ण है कि भाजपा को किसी भी कीमत पर रोका जाए। साथ ही कमजोर वर्गों की पहचान कर उनकी रक्षा करना और बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ लड़ना। उन्होंने कहा कि पूर्णिया उनकी जिंदगी

Suggested News