बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बदमाश की हैवानियत, पीड़िता के सीने पर चाकू से लिखा नाम

BIHAR NEWS : नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बदमाश की हैवानियत, पीड़िता के सीने पर चाकू से लिखा नाम

BAGAHA : बगहा पुलिस जिला के रामनगर से बड़ी खबर है। जहाँ दुष्कर्म के एक मामले में रामनगर थाना में एक साल बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है। एक ऐसा मामला जिसमें दुष्कर्मी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता के सीने पर चाकू से अपना नाम लिख दिया। हैरत में डाल देने वाली ऐसी घटना का मामला एक साल बाद दर्ज हुआ है।

बता दे कि घटना रामनगर के शहरी इलाके की है। जहां अक्टूबर 2020 में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ। छात्रा को उसी की सहपाठी ने दुष्कर्मी के पास पंहुचाया। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और चाकू से नाबालिग छात्रा के सीने पर अपना नाम लिख दिया। इसके साथ ही पूरे घटना का फोटो और वीडियो भी बना लिया। पीड़िता को घटना के बारे में किसी को नही बताने तथा बताने पर वीडियो वायरल करने का भी धमकी दिया। साथ ही परिवार वालो को मार देने की धमकी भी दी गई। आहत पीड़िता ने बहुत दिनों तक इसके संबंध में किसी को नही बताया और दुष्कर्मी उसका शोषण करता रहा। इस बीच पीड़ित लड़की ने घर वालों से चुपके से पचास हजार कैश और जेवरात भी दुष्कर्मी को दिया। मामले का उद्भेदन तब हुआ जब पीड़िता ने सारी घटना पिछले दिनों अपनी मां को बताई। मामले की जानकारी होते ही परिजन दुष्कर्मी के घर शिकायत करने पंहुचे जहां आरोपियों ने पीड़ित परिवार की निर्ममता पूर्वक पिटाई कर दी।

मामले में छात्रा की मां ने रामनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे आर्या कुमारी, विवेक सिंह, संदीप दुबे, मिठ्ठी कुमारी, सन्नी सहित 6 लोग नामजद अभियुक्त बनाया गया है। रामनगर एसडीपीओ अर्जुन लाल ने बताया कि घटना एक साल पुरानी है, मामले की जांच पुलिस कर रही है। दोषियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इधर मामले को लेकर शहर में तरह तरह के चर्चे हो रहे है, आखिर एक साल बाद मामले में क्यो प्रथमिकी दर्ज हुई है। यह बड़ा सवाल है। अब सबकी निगाहें पुलिसिया कार्रवाई की ओर टिकी हुई है कि पुलिस किस नतीजे पर पंहुचती है।

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

Suggested News