बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : जच्चा बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने किया जमकर हंगामा, अस्पताल छोड़कर भागे कर्मी

BIHAR NEWS : जच्चा बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने किया जमकर हंगामा, अस्पताल छोड़कर भागे कर्मी

KATIHAR : कटिहार में सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के मुताबिक समेली प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला प्रसव के लिए आई थी। लेकिन महिला के साथ उसके नवजात बच्चे की भी मौत हो गयी। 

इस मामले में परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और स्वास्थ कर्मियों ने प्रसव के दौरान मामले को गंभीरता से नहीं। जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गयी। उधर लोगों के हंगामे को देखते हुए डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य केंद्र छोड़कर फरार हो गए हैं।

उधर परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना पर विरोध जताते हुए NH31 को जाम कर दिया। फिलहाल पोठिया थाना पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटी हुई हैं। हालाँकि लोग मानने को तैयार नहीं हुए। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News