बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संयुक्त मोर्चा की बैठक खत्म होने के बाद अब बिहार बीजेपी को मिला नया टास्क, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - आज से जुट जाएं कार्यकर्ता

संयुक्त मोर्चा की बैठक खत्म होने के बाद अब बिहार बीजेपी को मिला नया टास्क, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - आज से जुट जाएं कार्यकर्ता

PATNA : पटना में भाजपा की संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल समाप्त हो गई है। जिसके बाद अब बिहार में भाजपा अपने दूसरे टास्क को पूरा करने जुट गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने बताया कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जो हर दिन किसी न किसी कार्य में जुटी रहती है। अब देश में आजादी का 75वां वर्षगांठ मनाया जा रहा है। इस दिन को खास बनाने के लिए देश के सभी घरों में तिरंगा लहराने की तैयारी की जा रही है।

संजय जायसवाल ने बताया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि अपने क्षेत्र में हर घर में 15 अगस्त को तिरंगा लहराने के लिए प्रोत्साहित करे।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा हमे मिला है उसे पूरा करेंगे और उसी क्षेत्र में कार्य करेंगे। इसके लिए आज से ही सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

संयुक्त मोर्चा की बैठक पर बोले

संयुक्त मोर्चा की बैठक को लेकर डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि हमारे गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले ही सबकुछ साफ कर दिया है। इसलिए अब उस मुद्दे को लेकर कहने को कुछ नया नहीं  है। भाजपा नेता का इशारा आनेवाले चुनावों जदयू के साथ संबंधों के लेकर था। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कह दिया है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए चुनाव में उतरेगी।


Suggested News