बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले संजय जायसवाल- यह बहुत बड़ा धोखा है, कभी नहीं माफ करेगी बिहार की जनता

सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले संजय जायसवाल- यह बहुत बड़ा धोखा है, कभी नहीं माफ करेगी बिहार की जनता

पटना. नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया है। वे अब राजद के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। इस पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने नीतीश कुमार पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी नीतीश कुमार को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन उन्होंने भाजपा की पीठ पर चाकू घोपा है। बिहार की जनता नीतीश कुमार को कभी भी माफ नहीं करेगी।

संजय जासवाल ने कहा कि 2020 के चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत हम सभी ने चुनाव लड़ा था और जो बहुमत था, वह एनडीए में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड को मिला था। हम 74 सीट जीतने में कामयाब हुए थे। उसके बावजूद भी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो वादा किया था, हमने उसे निभाया और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। जो कुछ भी हुआ है, वह बिहार की जनता के साथ और भाजपा के साथ धोखा धोखा है। यह जनादेश का धोखा है। यह न सिर्फ भाजपा, बल्कि बिहार की जनता से भी धोखा है। बिहार की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

बिहार एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। कुछ देर में इसका आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। कुछ देर बाद महागठबंधन के विधायकों की बैठक होगी। इसमें जदयू के विधायक भी शामिल होंगे। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 के बाद जदयू, भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल हुई थी। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने महागठबंधन में ही चुनाव लड़ा था। इसमें महागठबंधन को बड़ी जीत हुई थी। हांलाकि यह महगठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और 2017 में टूट गया। जदयू फिर भाजपा से हाथ मिलाकर एनडीए में शामिल हुई थी।


 

Suggested News