तीन महीने बाद लड़की को खोज कर लाए, लेकिन थाने की हाजत से हो गई गायब, अब फिर से तलाश करने में लगी पुलिस

BAGHA : बिहार पुलिस के काम करने का तरीका कैसा है, यह बगहापुलिस को देखकर समझा जा सकता है। जहां थाने के हाजत में बंद एक युवती रात में गायब हो गई। बताया गया कि युवती पहले से ही घर से गायब थी। जिसे लगभग तीन माह बाद पुलिस खोजकर लाई थी। लेकिन युवती रात में ही हाजत से निकल गई। अब गायब युवती को पुलिस फिर से खोज रही है।

घटना लगभगा चार से पांच दिन पहले की है। बताया गया कि लगभग तीन माह पहले पुलिस जिला बगहा के सेमरा थाने की घटना है। लड़की के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सेमरा थाना कांड संख्या 160/22 दर्ज होने के तीन महीने बाद लड़की को बरामद किया गया था।  पुलिस अनुसंधान में लड़की लगभग तीन महीने बाद बरामद हुई। लड़की नाबालिग है, मेडिकल जांच के लिए कोर्ट ने आदेश दिया था। मेडिकल जांच के लिए सेमरा की पुलिस लड़की को लेकर थाने लाई। 

सुबह किया जाना था मेडिकल

बताया गया कोर्ट से निकलने में हुई देरी के कारण लड़की का मेडिकल नही ंहो सका, जिसके कारण उसे रातभर के लिए थाने की हाजत में रखा गया था। मगर सुबह में जब मेडिकल कराने की बारी आई तो पुलिसवालों के होश उड़ गए। लड़की हाजत में थी ही नहीं। हाजत से रात में लड़की कैसे गायब हो गई, इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। परिजन एक बार फिर थाने का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। 

Nsmch
NIHER

 बगहा पुलिस की लापरवाही का ये केस बानगी बन गया है। इससे पता चलता है कि राज्य के दूर-दराज के इलाकों के थानों में तैनात पुलिस वाले किस तरह ड्यूटी करते हैं? अपने काम को लेकर कितना चौकन्ना रहते हैं