बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा से उपचुनाव जीतने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करने देवघर पहुंची नीलम देवी, मांगा आशीर्वाद

मोकामा से उपचुनाव जीतने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करने देवघर पहुंची नीलम देवी, मांगा आशीर्वाद

पटना. मोकामा विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद राजद विधायक नीलम देवी गुरुवार को देवघर पहुंची. अपने दोनों बेटों के साथ उन्होंने देवघर मंदिर में पूजा-अर्चना की. मोकामा में हुए चुनाव में राजद प्रत्याशी नीलम देवी ने भाजपा उम्मीदवार को 16741 वोटों के अंतर से मात दी थी. चुनाव परिणाम आने के बाद नीलम देवी ने पटना में भी महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की थी. अब नीलम देवी देवघर गई हैं. यहां उनके दोनों बेटे साथ में रहे और उन्होंने वहां पूजा की. उन्होंने भगवान शिव और अन्य विग्रहों का जलाभिषेक किया. 

सूत्रों के अनुसार नीलम देवी का पहले से तय था कि अगर वह चुनाव जीतेंगी तो देवघर मंदिर में पूजा करने जाएगी. उसी के तहत उनका देवघर जाना हुआ है. अनंत सिंह का परिवार शुरू से धार्मिक प्रवृति का रहा है. पहले भी उनकी पूजा-अर्चना करती कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. यहां तक कि चुनाव प्रचार के दौरान जब नीलम देवी मोकामा गई थी तब उन्होंने कई दुर्गा पूजा पंडालों में हाजिरी लगाई थी. वहीं मोकामा के परशुराम मंदिर में भी पूजा करने गई थी. 


वे पहली बार मोकामा से विधायक बनी हैं. हालांकि उनके पति बाहुबली अनंत सिंह वर्ष 2005 से ही मोकामा से चुनाव जीतते आ रहे हैं. अनंत सिंह के एक मामले में सजायाफ्ता हो जाने के कारण मोकामा में उपचुनाव हुआ जिसमें अब नीलम देवी की जीत हुई है. उन्होंने कहा था कि उनकी जीत मोकामा के लोगों का अनंत सिंह पर विश्वास को दर्शाता है. अब वे भी अपने पति की तरह की मोकामा के लोगों के विश्वास के अनुरूप काम करेंगी. बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमत्री तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात की थी. साथ ही चुनाव परिणाम के दिन पहली बार उनके दोनों बेटे भी मीडिया के सामने आए और उन्होंने खुलकर बात की. 

हालांकि चुनाव जीतने के बाद नीलम देवी अभी तक मोकामा नहीं गई हैं. माना जा रहा है कि वे अगले कुछ दिनों में मोकामा जाएंगी और वहां लोगों से मिलेंगी. चुनाव परिणाम के दिन से ही पटना स्थित उनके आवास पर हर दिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. नीलम देवी का विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह अगले शीतकालीन सत्र के दौरान होगा. 


Suggested News