बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्या विवेका पहलवान के घर में लहराया जा रहा है AK-47, तस्वीर देखिए और आप खुद तय कीजिए!

क्या विवेका पहलवान के घर में लहराया जा रहा है AK-47, तस्वीर देखिए और आप खुद तय कीजिए!

PATNA: सोशल मीडिया पर एक युवक के हाथ में 2-2 AK- 47 लिए वीडियो वायरल हुआ है। जिसे बताया जा रहा है कि वह विवेका पहलवान का करीबी है और बाढ़ स्थित विवेका पहलवान के ही घर में वह Ak- 47 लेकर प्रदर्शन कर रहा है। गौरतलब है कि news4nation  के पास इससे संबंधित दो तस्वीर है। इसे आप खुद देखिए और तय कीजिए कि क्या वह घर विवेका पहलवान का है। हालांकि एकबारगी नजर में तो यही दिखता है कि वह घर विवेका पहलवान का ही है।

बता दें कि आज से कुछ दिन पहले विवेका पहलवान ने जो मीडिया को इंटरव्यू दिया था उसमें उसी घर में वही पर्दा और वही पलंग पर बैठे विवेका पहलवान दिखाई दे रहे हैं।जो आजकल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है उस वीडियो में भी वही पलंग, वही पर्दा और वही रूम करीब-करीब दिखाई दे रहा है।

बता दें कि अनंत सिंह ने इससे पहले आरोप लगाया था कि उसके घर से बरामद AK-47 उसका नहीं है। उसके घर पर उसके विरोधी विवेका पहलवान ने AK-47 रखवा दिया है। पुलिस जानबूझकर  फंसा रही है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भी पिछले दिनों पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि उसके घर से बरामद AK-47 विवेका पहलवान है। पुलिस ने अनंत सिंह को फंसाने के लिए उसके घर में AK-47 रखवा दिया है। ऐसे में विवेका पहलवान के घर पर AK-47 लहराये जाने का वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अनंत सिंह का आरोप सही है? क्या पुलिस जानबूझकर अनंत सिंह को फंसा रही है।

गौरतलब है कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह के गांव नदवां से  पिछले दिनों पटना पुलिस ने एक AK-47 और हैंड ग्रिनेड बरामद किया था। इसको लेकर अनंत सिंह के खिलाफ यूएपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसको लेकर अनंत सिंह काफी समय तक फरार थे। दिल्ली के साकेत कोर्ट में अनंत सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया था। पटना पुलिस अनंत सिंह को रिमांड पर लेकर पटना लाई थी। अभी अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में बंद हैं।

Suggested News