बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुनिया के सबसे अमीर सेलेब्रिटीज़ में इकलौता भारतीय अक्षय कुमार

 दुनिया के सबसे अमीर सेलेब्रिटीज़ में इकलौता भारतीय अक्षय कुमार

हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर सेलेब्रिटीज व व्यक्ति की सूची बनाने वाली मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने हर बार की तरह एक नई सूची जारी की है। परंतु दुख की बात तो यह है कि इस सूची में केवल एक ही भारतीय बॉलिवुड स्टार का नाम शामिल है। हर बार इस लिस्ट में सलमान व शाहरुख का नाम रहता था, परंतु इस बार बॉलिवुड के एक्शन हीरो व कॉमेडी किंग कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार का नाम इस लिस्ट में 33वें स्थान पर रखा गया है। 

 फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार अक्षय कुमार की सालाना कमाई 6.5 करोड़ डॉलर है। इसी कारण उन्होंने पूरे विश्व में 33वां स्थान हासिल किया है। आपको जानते हुए खुशी होगी कि अक्षय कुमार ने फ़िल्मी दुनिया के जाने माने सेलेब्स जैसे कि, जैकी चैन, कैटी पैरी, क्रिस इवांस, स्कारलेट जॉनसन जैसे कई सितारों को पछाड़ कर यह स्थान हासिल किया है।  

 फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता अक्षय कुमार एक फ़िल्म के न्यूतम 50 लाख डॉलर और अधिकतम 1 करोड़ डॉलर लेते हैं। इसके साथ ही अक्षय कुल 20 ब्रांड्स को इंडोर्स भी करते हैं, जिनमें टाटा और हार्पिक जैसे कई अन्य ब्रांड्स भी शामिल हैं। अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान का नाम अधिकतम इस लिस्ट में शामिल हुआ है, परंतु इस बार उनके नाम शीर्ष 100 में भी शामिल नहीं हैं।

Suggested News