बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधायकों की खरीद के आरोप लगाना आप को पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, 25 करोड़ ऑफर का आरोप

विधायकों की खरीद के आरोप लगाना आप को पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, 25 करोड़ ऑफर का आरोप

DESK. आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर विधायकों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. अब इस मामले में शनिवार को दिल्ली पुलिस दूसरी बार नोटिस लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची. आप ने आरोप लगाया था कि उसके विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा की ओर से 25 - 25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया. इसी को लेकर भाजपा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर शिकंजा कसा है. 

क्राइम ब्रांच की टीम के एसीपी खुद अपनी टीम के साथ अरविंद केजरीवाल को नोटिस देने पहुंचे है। इससे पहले भी शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के घर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची थी। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच से नोटिस नहीं लिया था। जिसके बाद अब फिर से टीम मुख्यमंत्री के आवास पहुंची है।

पिछले सप्ताह आप ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने उसके सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। यह पैसा आप विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए दिया जाना था। आप ने आरोप लगाया था कि भाजपा दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर इस संबंध में आरोप लगाए थे।

दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि भाजपा ने ऑपरेशन लोटस 2.0 लॉन्च किया है। पिछले साल भी इन्होंने विधायकों को खरीदने के लिए इसी तरह की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हुए थे। 2022 में भाजपा ने आप के विधायकों को तोड़ने और अपनी पार्टी में शामिल कराने की कोशिश की थी। आप के आरोप के बाद दिल्ली भाजपा प्रमुख वीजेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल 30 जनवरी को पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा से मिलने पहुंचा था। भाजपा नेताओं ने आप के खिलाफ शिकायत दी थी और सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच की मांग की। अब इसी मामले में अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा गया है. 

Suggested News