बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अमित शाह बोले- टुकड़े- टुकड़े गैंग दिल्ली में हिंसा के लिए जिम्मेदार, CAA पर विपक्ष ने जनता को किया गुमराह

अमित शाह बोले- टुकड़े- टुकड़े गैंग दिल्ली में हिंसा के लिए जिम्मेदार, CAA पर विपक्ष ने जनता को किया गुमराह

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि इसके दोषियों को दंड देने का समय अब आ गया है। दिल्ली की जनता को ऐसे लोगों को दंड देना चाहिए जो विरोध के नाम पर अशांति फैला रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल पर संसद में चर्चा हुई थी। कई कुछ बोलने को तैयार नहीं था। लोग इधर-उधर की बातें करते थे। बाहर निकलते ही इन लोगों ने भ्रम फैलाना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा किसीएए पर लोगों को गुमराह करके विपक्ष ने दिल्ली का शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ा।

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर लोगों को विपक्ष गुमराह कर रहा है। दिल्ली की शांति को भंग किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है।केंद्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए सिख दंगों के दोषियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, 'सिख दंगों के बाद इतने वर्षों तक कांग्रेस की सरकार में पीड़ितों को कभी न्याय नहीं मिला। मोदी सरकार ने आते ही तुरंत एसआईटी बनाई, आज दंगे करने वाले जेल के अंदर हैं। पूरा देश इस निर्मम हत्याकांड को नहीं भूल सकता, हजारों सिख भाइयों का कत्ल कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार इस बात के लिए मशहूर थी कि 5 साल एक सरकार कोई योजना बनाती थी, दूसरे 5 साल में दूसरी सरकार उसके लिए बजट मंजूर करती थी, तीसरे 5 साल में उसका भूमि पूजन करती थी और अगले 5 साल में कांग्रेस सरकार उसे भूल जाती थी। काम तो होता ही नहीं था।



Suggested News