बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में मामूली विवाद में वृद्धा की गला दबाकर हत्या, दो हिरासत में

नवादा में मामूली विवाद में वृद्धा की गला दबाकर हत्या, दो हिरासत में

नवादा. नक्सल प्रभावित इलाका में वृद्धा की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि खलिहान छीलने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान एक वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी।

जिले के नक्सल थाना थाली क्षेत्र के कपुरी नगर गांव में गांव के कुछ लोगों से खलिहान छीलने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान 65 वर्षीय महिला चन्दवा देवी की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया। वृद्ध महिला की हत्या होने से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गयी। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुभाष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। मृतक महिला कपुरी नगर गांव के स्व. रूस्तम राम की 65 वर्षीय पत्नी चंदवा देवी है।

मृतका की पोती अंजली कुमारी ने बताया कि शाम में दादी खलिहान छील रही थी। उसी दौरान गांव के ही चंदन राम कुंदन राम, धर्मेन्द्र राम और निराली देवी, मीणा देवी आकर गाली गलौज करने लगी और दादी को खलिहान से वह अपना घर खींचकर ले जाकर सभी मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी है।

वहीं थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में लेकर विशेष पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ नीरज कुमार राय ने मृतक के परिजनों को परिवारीक लाभ के तहत 20 हजार रुपये सहायता राशि देकर आर्थिक मदद किया।

Suggested News