शिक्षक नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से मिले आनंद पुष्कर, बिहार अध्यापक नियमावली की त्रुटियों पर की वार्ता

PATNA : बिहार में नए शिक्षक नियमावली को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नियोजित शिक्षक और शिक्षक संगठन लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। इस कड़ी में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के निर्देश पर पूर्व एमएलसी उम्मीदवार आनंद पुष्कर ने संघ के प्रांतीय संयुक्त सचिव विनय मोहन और प्रमंडलीय सचिव चंद्र किशोर और राजन तिवारी के साथ हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मुलाक़ात किया। 

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री को शिक्षक नेताओं ने ज्ञापन दिया। वहीँ बिहार अध्यापक नियमावली 2023 पर भी लंबी बातचीत हुई। संघ के महासचिव ने भी मांझी से टेलीफोनिक बातचीत की। 

Nsmch
NIHER

इस दौरान मांझी ने आनंद पुष्कर को बताया कि इस नियमावली में त्रुटियों को सुधारने हेतु महागठबंधन के सभी दलों से जल्द वार्ता कर राज्य कर्मी के दर्जा के मार्ग में शिक्षा विभाग पदाधिकारीयों के द्वारा जो अवरोध उत्पन्न किया गया है, उसका निराकरण किया जाएगा। 

जीतन राम मांझी ने  आनंद पुष्कर को आश्वासन दिया कि इन त्रुटियों के निराकरण हेतु महागठबंधन के अन्य घटक दलों से शीघ्र वार्ता की जाएगी। इस दौरान मांझी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। जिससे शिक्षकों के एक बार फिर उम्मीद जगी है।