बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में पति की पिटाई से नाराज पत्नी ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश, अस्पताल में चल रहा है इलाज

गोपालगंज में पति की पिटाई से नाराज पत्नी ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश, अस्पताल में चल रहा है इलाज

GOPALGANJ : जिले के थावे थाना क्षेत्र के बेदू टोला गांव में एक महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे महिला अचेत हो गई। अचेत महिला को परिजनो ने तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

अचेत महिला की पहचान बेदू टोला गांव निवासी रामानंद राम की पत्नी अनारकली देवी के रूप में की गई। घटना के संदर्भ में बताया जाता हैं की थावे थाना क्षेत्र के बेदू  टोला गांव निवासी अचेत महिला की माने तो  उनके पति रामानंद राम ने अपनी पत्नी से किसी काम के लिए कुछ पैसे की मांग किया। लेकिन महिला ने पति को पैसे देने से इंकार कर दिया। 

इस दौरान दोनो पति पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। उत्पन्न हुए विवाद के बाद आरोप है की पति ने अपने पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से आहत महिला ने घर में रखे सब्जी के पौधों में डालने वाला कीट नाशक दवा का सेवन कर लिया। सेवन करने के कुछ देर बाद महिला अचेत हो गई। 

जिसकी जानकारी होते ही महिला के पति समेत अन्य परिजनो ने महिला को तत्काल ईलाज के लिए थावे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां महिला का इलाज डॉक्टर के देख रेख में चल रहा है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News