बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RCP सिंह को एक और बड़ा झटका, सरकार ने छीन लिया बंगला.... मुख्य सचिव को हुआ अलॉट

RCP सिंह को एक और बड़ा झटका, सरकार ने छीन लिया बंगला.... मुख्य सचिव को हुआ अलॉट

PATNA: बड़ी खबर बिहार के सत्ता के गलियारे से आ रही है। पटना में आरसीपी सिंह का बंगला छीन गया है। जेडीयू के RCP सिंह मंत्री वाले आलीशान बंगला में रहते थे। लेकिन जैसे ही सीएम नीतीश की नजरें टेढ़ी हुई, हाथ से बंगला भी चला गया। अब वो बंगला मुख्य सचिव के नाम से अलॉट किया गया है.

पहले राज्यसभा का टिकट और अब बंगला गया

 इसके पहले सीएम नीतीश ने आरसीपी सिंह को तीसरी दफे राज्यसभा भेजने से साफ मना कर दिया था। इस वजह से आने वाले कुछ दिनों में केंद्रीय मंत्री की कुर्सी जाना भी तय है। केंद्रीय मंत्री रामचंद्र सिंह जिस बंगले में रहते थे वो बंगला सीएम नीतीश के खास एमएलसी संजय गांधी के नाम से अलॉट था। अब संजय गांधी को 10 एम स्टैंड रोड बंगला हुआ अलॉट हुआ है।

स्टैंड रोड स्थित सरकारी आलीशान बंगला था ठिकाना  

पटना में अबतक केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का आवासीय पता है 7-स्टैंड रोड...। यह आवास भव्य है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आवास इनके आवास से कुछ ही दूरी पर है। इनके अगल-बगल केवल मंत्रियों या जज का बंगला है। सालों से आरसीपी सिंह इसी बंगले में रह रहे हैं। वैसे तकनीकी रूप से यह बंगला आरसीपी सिंह के नाम पर नहीं था. सरकार ने यह बंगला सीएम नीतीश कुमार के खास एमएलसी संजय गांधी के नाम पर अलॉट कर रखा था।  रामचंद्र बाबू उसी बंगले में ठाठ से रहते थे और अपनी  राजनीति करते रहे। लेकिन अब बंगला हाथ से निकलने वाला है। अब उस आवास में बिहार के मुख्य सचिव रहेंगे। भवन निर्माण विभाग ने वह बंगला मुख्य सचिव के लिए अधिसूचित कर दिया है।




Suggested News