बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सासाराम में 4 साल के बच्चें ने किया योग, लोगों को सुबह सुबह-शाम योग करने की दी सलाह

Sasaram कोरोना संकट के बीच आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। हालांकि कोरोना वायरस के चलते इस बार लोग एक स्थान पर जमा नहीं हुए और डिजिटल प्लेटफॉर्म और घर पर ही योग दिवस मनाएं। यह पहली बार है, जब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

इधर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सासाराम में बच्चों ने भी योग किया। साढ़े 4 साल का बालक अद्वैत शौर्य ने सासाराम के बैंक कॉलोनी स्थित अपने घर में योग करते देखे गए। प्राणायाम के अलावे अन्य योगासन भी इस नन्हा सा बालक ने किया। 

योग को लेकर इस छोटे से बच्चे ने बताया कि योग करने से तन-मन दोनों स्वस्थ होता है। इसलिए हम सभी को योग जरूर करना चाहिए। खासकर सुबह तथा शाम में योग करने से शरीर निरोग होता है। 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट

Suggested News