बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटी की शादी से पहले असामाजिक तत्वों ने तालाब में डाला जहर, किसान को हुआ लाखों रूपये का नुकसान, पढ़िए पूरी खबर

बेटी की शादी से पहले असामाजिक तत्वों ने तालाब में डाला जहर, किसान को हुआ लाखों रूपये का नुकसान, पढ़िए पूरी खबर

BETTIAH : जिले के योगापट्टी प्रखंड के सिसवा बैरागी पंचायत के सेमरी मैन में असामाजिक तत्वों ने एक किसान के सपनों पर पानी फेर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक कल रात असामाजिक तत्वों द्वारा मत्स्य पालक अर्जुन मुखिया के तालाब मेंजहर डाल दिया। जिससे किसान के लाखों रूपये मूल्य की मछलियां मर गयी। 

पीड़ित मत्स्य पालक अर्जुन मुखिया ने बताया की बेटी की शादी के लिए साहूकार से कर्ज लेकर मछली पालन का व्यवसाय किया था। लेकिन कुछ पड़ोसी लोगों ने दुराग्रह की भावना से ग्रसित होकर तालाब  में चोरी - छिपे जहर डाल दिया। 

घटना को लेकर अर्जुन मुखिया ने नवलपुर थाना में आवेदन देकर सेमरी मन गांव निवासी विजय कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, किशोरी कुशवाहा और बिजली राम के विरुद्ध आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है। वही थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। घटना की अनुसंधान की जा रही है।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News