बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सेना की छवि ‘दागदार’: नशे में धुत्त जवान ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, तीन महिलाओं को मारी गोली, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

सेना की छवि ‘दागदार’: नशे में धुत्त जवान ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, तीन महिलाओं को मारी गोली, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

BETTIAH: पश्चिम चम्पारण के बेतिया से बड़ी खबर है। जहां एक सेना के जवान ने अपनी पत्नी सहित तीन महिलाओं को गोली मार दी। गोली उसकी पत्नी के अलावा पड़ोस की एक महिला और एक 15 वर्षीय लड़की को लगी है। जिन्हें इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

घटना बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव की है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत जवान अपनी पत्नी अनिता के साथ मारपीट कर रहा था। जिसके बाद वह भागकर घर से बाहर निकल गई और गांव की महिलाओ के बीच जाकर छुप गई। तब गुस्से में आर्मी जवान ने घर के अंदर से अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक निकाल कर महिलाओं पर गोली चला दी जिसमें गांव की महिलाओ के साथ- साथ उसकी पत्नी को गोली लग गई। इस फायरिंग में पत्नी के अलावा गांव की एक महिला पालमती देवी को भी गोली लग गई, तो वही गांव की एक लड़की काजल को भी गोली लगने से घायल हो गई। आर्मी जवान की पत्नी व गांव की महिला को एक एक जगह गोली लगी है जबकि काजल के दोनो पैर में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

आरोपी जवान नरेश साह की पत्नी ने बताया कि वह बराबर उसके साथ मारपीट करता है। कल भी शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट कर रहा था जिसके बाद यह घटना घटी। बता दें कि आरोपी जवान नरेश साह दिल्ली में पोस्टेड हैं और छुट्टी में घर आया हुआ है। मुफ्फसिल थाना ने जहां आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं जवान की लाइसेंसी बंदुक को भी जब्त कर लिया है।

Suggested News