बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेन्द्र कुशवाहा की गाड़ी पर हमला..पत्थर फेंके गए, बक्सर से लौटने के दौरान जगदीशपुर में घटी घटना

उपेन्द्र कुशवाहा की गाड़ी पर हमला..पत्थर फेंके गए, बक्सर से लौटने के दौरान जगदीशपुर में घटी घटना

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज चल रहे जेडीयू संसदीय़ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के काफिले पर हमला किया गया है. वे आज बक्सर गए थे, वहां से लौटने के दौरान उन पर हमला किया गया है। खुद ट्वीट कर उन्होंने गाड़ी पर हमला किये जाने की जानकारी दी है.

जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ट्वीट कर जानकारी दी है। अपने ट्वीट में कुशवाहा ने लिखा है,''अभी भोजपुर जिला के जगदीशपुर में नयका टोला मोड़ के पास से गुजर रहे काफिला में शामिल मेरी गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया, पत्थर फेंका। सुरक्षाकर्मियों के दौड़ने पर सभी भाग निकले। उन्होंने बिहार पुलिस को टैग किया है.

इधर, बक्सर में मीडिया से बातचीत के दौरान उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि राजद के साथ गठबंधन करना जदयू की सबसे बड़ी भूल थी। जिसके कारण पार्टी लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा की राजद के नेता लगातार जदयू से डील होने की बात कह रहे है। उसके बाद भी पार्टी के नेता इस बात की क्यो खुलासा नही कर रहे है की आखिर राजद जदयू के बीच किस बात को लेकर डील हुई है। यह बिहार की जनता को बताना चाहिए।

वही उनसे जब पूछा गया कि आपके सामने आगे कुंआ पीछे खाई वाली स्थिति है। जदयू के नेता आपको पार्टी से निकालने की धमकी दे रहे है। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा कोई गाजर मूली नही हैं। जिसे जदयू के नेता जदयू से उखाड़ फेकेंगे।



Suggested News