बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, 5.5 लाख दीयों से रौशन हुई भगवान राम की नगरी...बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, 5.5 लाख दीयों से रौशन हुई भगवान राम की नगरी...बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आगाज हो गया है।राम की नगरी अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां पहुंचे और जनता को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी के संबोधन के बाद दीयों को जलान का काम शुरू हुआ। अयोध्या में 5.5 लाख से ज्यादा दीयों को जलाया गया है। इसके साथ ही यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया गया है। दीयों की गिनती पूरी होने के बाद आसमान में जमकर आतिशबाजी की गई।


कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएमयोगी आदित्यनाथने कहा कि भगवान राम की परंपरा पर हम सबको गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने रामराज्य की अवधारणा को साकार किया है। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर भी तंज कसा और कहा कि पहले की सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं, लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान मैं डेढ़ दर्जन बार यहां आ चुका हूं। इस मौके पर सीएम ने 226 करोड़ की परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया।


इससे पहले राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम, सीता और लक्ष्मण के हेलिकॉप्टर से अयोध्या आगमन पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। सीएम योगी खुद आरती के साथ सीता-राम की अगवानी की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सात पवित्र नगरी अयोध्या, काशी और मथुरा यूपी में है। उन्होंने कहा कि इतना समृद्ध आध्यात्मिक वैभव किसी और के पास नहीं। हमें इस पर गर्व है कि भगवान राम के सानिध्य में हम आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे देश और राज्य के विकास में भागीदार बनने के लिए आगे आएं।


Suggested News