बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मिजोरम से आई बिहार के लिए बुरी खबर, पत्थर खदान धंसने से एक 12 बिहारी मजदूर फंसे, देर शाम तक किसी को निकालने में नहीं मिली कामयाबी, मरने की संभावना

मिजोरम से आई बिहार के लिए बुरी खबर, पत्थर खदान धंसने से एक 12 बिहारी मजदूर फंसे, देर शाम तक किसी को निकालने में नहीं मिली कामयाबी, मरने की संभावना

DESK : खबर मिजोरम से है, जहां एक पत्थर खदान ढह गई। इस हादसे में बिहार से मजदूरी करने गए 12 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। देर शाम तक उन्हें निकालने में कामयाबी नहीं मिल पाई है, जिसके बाद यह माना रहा है कि उन सबकी मौत हो गई है। वहीं एक मजदूर किसी तरह हादसे से बचकर भागने में कामयाब हो गया। घटना की जो वीडियो सामने आई है, वह हादसे की भयावहता को साफ देखा जा सकता है।

SP विनीत कुमार ने बताया कि हादसा मिजोरम के हनथियाल जिले में मौदढ़ इलाके में  दोपहर करीब 3 बजे हुई।  उन्होंने ABCIL इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के 13 मजदूर खदान में काम कर रहे थे. इसी दौरान पत्थर खदान धंस गया। एक मजदूर वहां से भागने में सफल रहा, लेकिन 12 मजदूर नहीं निकल सके। वे मलबे में फंस गए। SP ने बताया कि बचाव टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।  शाम 7.30 बजे तक किसी भी मजदूर को निकालने में सफलता नहीं मिली है।  बचाव टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

मेडिकल टीमें भी घटनास्थल पहुंच गई हैं। इलाके से परिचित लोगों ने बताया कि मजदूर जब पत्थर तोड़कर उन्हें इकट्‌ठा कर रहे थे, तभी खदान ढह गई। यंग मिजो एसोसिएशन के वॉलंटियर्स आसपास के गांवों से वहां पहुंच गए और बचाव कार्य में मदद करने लगे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मजदूरों ने पहाड़ को काफी गहराई तक तोड़ दिया था, इससे पहाड़ी उन पर आ गिरी। एक वॉलंटियर वानलालजुइया ने कहा कि शुरुआत में एक-दो पत्थर गिरे। इसके बाद कुछ मजदूर वहां से भागे, लेकिन बाकी सभी वहीं फंस गए। मलबे में फंसे लोगों को निकालना इसलिए मुश्किल हो रहा है क्योंकि पूरी पहाड़ी की मिट्‌टी ही उन मजदूरों पर गिर गई है। प्रशासन ने हनथियाल के अस्पताल में सारी तैयारियां कर ली हैं। मौके पर एम्बुलेंस भी पहुंचाई गई हैं।


Suggested News