बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने खोला मोर्चा, घरेलू सिलिंडर के साथ किया प्रदर्शन

BIHAR NEWS : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने खोला मोर्चा, घरेलू सिलिंडर के साथ किया प्रदर्शन

GAYA : देश में बढ़ती महंगाई का विपक्षी पार्टियों जमकर विरोध कर रही है. इसी कड़ी में गया कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस सेवादल के आह्वान पर गैस सिलिंडर के साथ स्थानीय डेल्हा स्टेशन के पास सैकड़ों की संख्या में नेता, कार्यकर्ता और महिलाओं ने आवाज बुलंद किया. इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी विजय कुमार मिट्ठू, महिला कांग्रेस के गया जिला अध्यक्ष सह महिला सेवादल के क्षेत्रीय संयोजक लाछो देवी, प्रदेश इंटक के सचिव सह गया जिला प्रभारी अशोक सिंह, मगध इंटक अध्यक्ष डी एन पी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, सकलदेव चंद्रवंशी, राजू कुमार,कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी, विनोद बनारसी, अरुण कुमार पासवान, सुरेन्द्र मांझी, मदीना खातून, रुचि सिंह, अनीता कुमारी,  गुड़िया देवी, आशा देवी शामिल थे. 

नेताओं ने कहा कि घरेलू गैस, सरसों तेल, दाल सहित सभी खाने, पीने के सामानों की कीमत में बेतहाशा वृद्धि से घर घर के गृहिणियों के आंखो में आंसू निकल रहे हैं. लेकिन केंद्र और बिहार में डबल इंजन की सरकार गूंगी बहरी बनी हुई है. 

नेताओं ने कहा की कांग्रेस पार्टी सम्पूर्ण राज्य में राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन कर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद किया जायेगा. जिसके तहत 7 जुलाई से 10 जुलाई तक सभी प्रखंडों में थाली पीटने के साथ धरना, प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. 13 एवं 14 जुलाई को जिला मुख्यालय पर 5 किलोमीटर का साईकिल यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. वहीँ 17 जुलाई 2021 को राज्य मुख्यालय पटना में विशाल पैदल मार्च निकाला जाएगा. जिसमें सूबे के कोने, कोने से हजारों हजार की संख्या में लोग शामिल होंगे. नेताओं ने आज के विरोध प्रदर्शन में राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद भी किया. ताकि प्रखंड एवं जिला मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में बढ़ती हुई महंगाई से त्रस्त आमजन ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो सके. 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News