बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हवाई जहाज से पटना लाए जा रहे है बाहुबली विधायक अनंत सिंह, पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

हवाई जहाज से पटना लाए जा रहे है बाहुबली विधायक अनंत सिंह, पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

PATNA : आज बाहुबली विधायक अनंत को हवाई जहाज से पटना लाया जा रहा है। इसे लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पटना एयरपोर्ट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती के साथ-शात सैफ के जवान लगाए गए है। 

बता दें फरार चल रहे बिहार के मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को नाटकीय अंदाज में दिल्ली की साकेत जिला अदालत में सरेंडर कर दिया था।  मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हारुण प्रताप की अदालत में अनंत सिंह ने दोपहर 12 से एक बजे के बीच सरेंडर किया था। 

जिसके बाद बिहार पुलिस द्वारा कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड का आवेदन दिया गया था। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने विधायक अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है।  बिहार पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ले पटना ला रही है।  बिहार पुलिस ने चार दिन की ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने अनंत सिंह को सोमवार दो बजे तकपटना के बाढ़ कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

बता दें अनंत सिंह के पटना जिले में बाढ़ के नदावां स्थित घर से एके 47 रायफल, हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए थे। इसके बाद से उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था, लेकिन वे लगातार फरार चल रहे थे।  

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News