बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका पुलिस ने 72 घंटे में की युवती के शव की शिनाख्त, ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई थी आशंका

बांका पुलिस ने 72 घंटे में की युवती के शव की शिनाख्त, ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई थी आशंका

BANKA : बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर यादव टोला मुख्य सड़क पर रविवार की संध्या मिली तीस वर्षीय एक युवती की शव का शिनाख़्त अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने घटना के 72 घंटो के अंदर करवाने में सफलता प्राप्त कर लिया है। युवती की शिनाख़्त मुंगेर जिलान्तर्गत धरहरा निवासी विकास यादव की पत्नी बबली देवी के रूप में हुई। महिला का मायके मधेपुरा के चौसा में है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान के दौरान पता चला कि मृतक महिला का पति विकास यादव  हत्याकांड मामले में कैंप जेल में बंद है। मृतका भागलपुर में ही अलग क्वार्टर लेकर रह रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की हत्या कर शव की शिनाख़्त कराने के उद्देश्य से संग्रामपुर यादव टोला मुख्य सड़क पर फेंक दिया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की हर पहलू का बारिकी से जांच की जा रहा है। जल्द ही हत्याकांड में संलिप्त आरोपी  सलाखो के पीछे होंगे। फिलवक्त शव को बांका शवगृह में रखा गया है।

कहा की शव मिलने की सूचना मृतक महिला के परिजनो को दे दिया गया है। परिजनो के आने पर जरूरी कार्रवाई कर शव परिजनो को सौंप दिया जायेगा। मालूम हो कि रविवार की संध्या संग्रामपुर यादव टोला मुख्य सड़क पर एक युवती की शव मिला था।

बताया की युवती के चेहरे पर ईंट से हमला कर चेहरे को क्षत विक्षत कर दिया गया था। ग्रामीणो ने युवती के साथ दुष्कर्म होने की आशंका व्यक्त किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का  खुलासा कर लिया जाएगा। आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।  

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News