बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में रेप पीड़िता के पिता की मौत, दो दिनों पहले ही नाबालिग के साथ हुआ था बलात्कार

बांका में रेप पीड़िता के पिता की मौत, दो दिनों पहले ही नाबालिग के साथ हुआ था बलात्कार

बांका. दो दिन पूर्व रजौन के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पुलिस अपराधी को गिरफ्तार करने कि लिए छापेमारी कर रही है। इस बीच पीड़िता के पिता की अचानक तबियत बिगड़ी। उन्हें इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रजौन पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।

बता दें कि दो दिन पूर्व रजौन के एक गांव में नाबालिग लड़की को घर में अकेली पाकर गांव के ही प्रहलाद पासवान ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर स्वजन जब घर पहुंचे तो इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आये। यहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया था। पीड़िता भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाजरत है।

रजौन थाना पुलिस ने बताया कि प्रहलाद पासवान का पैतृक गांव अमरपुर थाना क्षेत्र के चोरवैय गांव है। वह अपने ननिहाल में ही पिछले दो दशक से स्थाई रूप से रह रहा था। उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि घटना के बाद घटना के नामजद आरोपित प्रहलाद पासवान चोरवैय गांव में अपने चाचा जीवन पासवान के घर छुपा हुआ है। इसी सूचना पर आरोपित की पहचान के लिए पीड़िता के पिता को साथ लेकर आये थे। चोरवैय गांव में छापामारी के बाद अचानक पीड़िता के पिता की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गयी।

Suggested News