बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीच बाजार युवक को मारी गोली, वार्ड पार्षद के पति पर गोली मारने का आरोप

बीच बाजार युवक को मारी गोली, वार्ड पार्षद के पति पर गोली मारने का आरोप

MUNGER : शहर में बेखौफ अपराधियों बीच बाजार एक युवक को गोली मार दी। इस घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलजार पोखर निवासी मुन्ना झा का पुत्र मोहन कुमार शनिवार की देर शाम बाजार में एक पान दुकान के पास खड़ा था। उसी दौरान दो युवक उसे पीछे से गोली मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। 

जमीन विवाद में घटना को दिया गया अंजाम

घायल युवक मोहन ने बताया की  वार्ड पार्षद 13 सुंदरी देवी के पति  डब्लू राम से कई सालो से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मामले को लेकर वार्ड पार्षद के पति ने एक अन्य अपराधी के साथ मिलकर मुझे गोली मारी। 

वार्ड पार्षद पति पर मामला दर्ज

इधर घायल युवक के बयान पर कोतवाली थाना पुलिस वार्ड पार्षद के पति डब्लू राम और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की जांच में जुटी है। 

मुंगेर से पी.के सिंह की रिपोर्ट

Suggested News