बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चंवर में मिली महिला की सिर कटी हुई लाश, सीवान जिले की है घटना

चंवर में मिली महिला की सिर कटी हुई लाश, सीवान जिले की है घटना

SIWAN : सीवान के महाराजगंज क्षेत्र में आपराधिक घटना आए दिन हो रही हैं। जब तक किसी एक घटना का उदभेदन पुलिस नहीं कर पा रही हैं तब तक दूसरे घटना का अंजाम अपराधियों द्वारा दिया जा रहा हैं। बढ़ती आपराधिक घटना से क्षेत्र के लोग काफी दहशत में जीने को विवश होते जा रहे हैं। आज महाराजगंज क्षेत्र के बलिया में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में महिला का सिर कटा  शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।

 घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया से है जहां एक महिला की संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की मौत प्रेम प्रसंग या दहेज के कारण हत्या कर दी गई। जब बलिया के चंवर में सुबह लोगो को एक नई नवेली महिला का लाश लोगो ने देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला लाल साड़ी पहनी है जिसकी गर्दन गायब है वही ऐसा प्रतीत होता है की पुलिस को डायवर्ट करने के लिए घटना स्थल एक धारधार हथियार रख दिया गया हैं। चौकाने वाली बात यह हैं कि दाब पर खून के निशान भी नही हैं। 

इसकी सूचना जैसे ही महाराजगंज थाना को चली थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए और काफी खोजबीन के बाव जूद भी महिला का गर्दन अभी तक नही मिला सका हैं। खोजबीन जारी हैं । थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया की अनुसंधान जारी है अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

Suggested News