बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच CM नीतीश कुमार आज एक बार फिर से अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच CM नीतीश कुमार आज एक बार फिर से अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

PATNA : बिहार की लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था से चिंतित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से लॉ एंड ऑर्डर पर समीक्षा बैठक करेंगे ।

संवाद में आयोजित बैठक में डीजीपी सहित पुलिस मुख्यालय के तमाम वरीय अधिकारी, मुख्य सचिव, गृह सचिव एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री कुछ दिन पहले भी लॉ एंड ऑर्डर पर बैठक किए थे और उन्होंने पुलिस मुख्यालय को कई निर्देश दिया था। सीएम के फरमान के बाद डीजीपी से लेकर एडीजी एवं अन्य अधिकारी हरकत में दिखे। DGP कई जिलों में जाकर थानों की औचक जांच की और लापरवाह थानेदारों पर कार्रवाई भी किया।लेकिन कानून व्यवस्था संभालने की बजाय और बिगड़ती चली गयी है ।

आज एक बार फिर से नीतीश कुमार अपने दिए उन निर्देशों के बारे में जानेंगे कि आखिर पुलिस ने उनके आदेश पर कितना अमल किया है। साथ ही  कानून-व्यवस्था के क्या हालात हैं।

दरअसल जबसे मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय को आदेश दिया है तब से क्राइम की कई बड़ी वारदात हो चुकी है। सबसे बड़ी घटना तो सरकार के नाक के नीचे राजधानी पटना में हुई है जहां अब तक की सबसे बड़ी लूट की घटना सामने आई है। अपराधियों ने पटना के आशियाना दीघा रोड में सोना दुकान में लूटपाट की और करीब 5 करोड़ की सोना को लूट कर चलते बने। इस मामले में पुलिस के हाथ अबतक खाली है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News