बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर पुलिस ने 25 हज़ार रूपये के इनामी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, अपहरण सहित कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

भागलपुर पुलिस ने 25 हज़ार रूपये के इनामी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, अपहरण सहित कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

BHAGALPUR : भागलपुर पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। दरअसल भागलपुर पुलिस ने कुख्यात 25000 रूपये के इनामी वीरू मंडल पिता शंभू मंडल घर चैनपुर थाना रजौन जिला बांका को झारखंड के गोड्डा से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की भागलपुर जिले में 15 अगस्त 2018 को लोदीपुर थाना अंतर्गत 5 वर्षीय बच्चा रवि किशन का अपहरण कर 3 लाख की फिरौती की मांग की गई थी। 

इस संबंध में लोदीपुर थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की गई थी। साथ ही पुलिस की सजगता से बच्चे को सकुशल बरामद किया गया था। लेकिन अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। हालाँकि इस कांड को पुलिस प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया। उक्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन द्वारा लगातार  छापेमारी की गई थी। लेकिन कुछ खास उपलब्धियां नहीं हो पाई थी।

इसी बीच पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा 25000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था की नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। 

लेकिन उक्त अपराधी एक शातिर एवं सक्रिय किस्म का अपराधी है। गिरफ्तारी के डर से अपना ठिकाना  लगातार बदलते रहता था। गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान से पता चला की वीरू मंडल गोड्डा में छुप कर रह रहा था। जिसे गठित दल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है।

भागलपुर से बालमुकन्द की रिपोर्ट 

Suggested News