बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका से शुरू हुई भारत जोड़ों यात्रा 50 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुँची भागलपुर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बांका से शुरू हुई भारत जोड़ों यात्रा 50 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुँची भागलपुर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

BANKA : बांका के एतिहासिक मंदार बौंसी की धरती से गुरूवार को शुरू हुए कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा ने शनिवार को अमरपुर सीमा में प्रवेश किया। अमरपुर सीमा में प्रवेश करते ही सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मकद्दुमा में भारत जोड़ो यात्रा के नेतृत्वकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डा. अखिलेश सिंह एवं साथ चल रहे  यात्री का स्वागत किया। शनिवार को यात्रा का शुभारंभ समुखिया मोड़ स्थित सार्वजनिक डिग्री कालेज परिसर में झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया। जो लगभग 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बांका - भागलपुर जिला के सीमा पर स्थित संत पथिक विद्यालय रतनगंज में रात्रि विश्राम के लिए रूका। भारत जोड़ो यात्रा के यात्री का मकद्दुमा, इंग्लिशमोड़ चौक सहित दर्जनों जगहों पर भारी संख्या में लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। 


वहीं अमरपुर शहर के बस स्टैंड चौक पर एक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डा. अखिलेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बांका जिला में तीन दिन के भारत जोड़ो यात्रा अभूतपूर्व रहा। यहां के पार्टी कार्यकर्ता एवं आम जनमानस ने भारत जोड़ो यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया। जो अविस्मरणीय है। बांका के लोगों का प्यार वह हमेशा याद रखेंगे। साथ ही बांका के पार्टी कार्यकर्ता एवं आम लोगों का अपार जन समर्थन अन्य जिला के पार्टी कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय एवं सीखने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से यहां के किसानों, मजदूर, नौजवान के लिए लड़ाई है। साथ ही संविधान बचाने एवं सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने की भी लड़ाई है। ताकि सभी जाति,संप्रदाय के लोग देश में अमन-चैन एवं सौहार्दपूर्वक रह सके। कहा के कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी इन सब विचारों एवं देश में सांप्रदायिक सौहार्द के लिए देश के विभिन्न राज्यों में अबतक लगभग तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा पैदल यात्रा कर चुके है। जो अभी भी जारी है। भारत जोड़ो यात्रा का अन्य  सभी प्रदेशों में अपार जनसमर्थन मिला है। 

उन्होंने कहा की बिहार में कांग्रेस की कोशिश है कि जिस तरह स्वाधीनता की लडाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को यहां के लोगों ने समर्थन देकर देश को आजाद करने में अपनी महती भूमिका का निर्वाहन किया था। उसी प्रकार  भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश में नफरती राजनीतिक को दूर कर आने वाले समय में महागठबंधन को अपना अपार जन समर्थन देगी। सभा को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुल्क तेरी बर्बादी के आसार नजर आते हैं, चोरों के संग चौकीदार नजर आते है। सभा को भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा, अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सहित अन्य ने भी संबोधित किया । सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह एवं धन्यावाद ज्ञापन अमरपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी ने किया।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News