बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी के बिना बिहार में चलेगी भारत जोड़ो यात्रा, पार्टी ने बताया कहां से शुरू होगी और कहां खत्म

राहुल गांधी के बिना बिहार में चलेगी भारत जोड़ो यात्रा, पार्टी ने बताया कहां से शुरू होगी और कहां खत्म

PATNA : कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की बिहार कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 50 दिनों की होगी। हालांकि आश्चर्यजनक रूप से इस यात्रा के मुख्य किरदार राहुल गांधी को ही इससे दूर रखा गया है।  बिहार के भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। शनिवार को बिहार दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने इसकी जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि बिहार में भारत जोड़ो यात्रा 50 दिनों तक चलेगी और यह 30 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा की शुरुआत भागलपुर के मंदार से होगी और बोधगया में समाप्त होगी। बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि 13 नवंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश बिहार आ रहे हैं। दोनों नेता बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा पर मंथन करेंगे। इसकी रूपरेखा तय की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश से लेकर जिला व प्रखंड के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। 

कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन का समर्थन

दास ने कुढ़नी उपचुनाव पर कहा कि महागठबंधन के जो भी उम्मीदवार होंगे, उनकी जीत तय है। सबको पता है कि भाजपा का एआईएमआईएम से गठबंधन हो गया है। लेकिन कुढ़नी के उपचुनाव में इस गठबंधन का कोई असर नहीं होगा। शराबबंदी का समर्थन करते हुए भक्त चरण ने कहा कि सरकार इस पर सख्ती से काम ले रही है। गुजरात में कांग्रेस की स्थिति पर कहा कि पार्टी की लोकप्रियता से भाजपा बौखलाहट में है और वह अनाप-शनाप अनर्गल आरोप लगा रही है। 


Suggested News