बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर पुलिस ने अलग अलग कांडों में संलिप्त 10 बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार और लूट गया ट्रक किया बरामद

भोजपुर पुलिस ने अलग अलग कांडों में संलिप्त 10 बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार और लूट गया ट्रक किया बरामद

ARA : भोजपुर पुलिस ने जिले मे बढ़ रही बाइक लूट, चोरी और रंगदारी जैसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए कमर कस ली है। भोजपुर पुलिस ने एस पी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे आपराधिक काँडो का उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है। मंगलवार को भोजपुर एस पी ने प्रेस वार्ता कर एक साथ कुल छः मामलों का उद्भेदन किया। 


भोजपुर एस पी की माने तो 21 सितंबर को गिधा ओ पी के आम्रपाली गैस सिलिंडर बनाने वाली कंपनी में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद कंपनी द्वारा गिधा ओ पी मे अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना मे शामिल कुल तीन आरोपीयो को भारी मात्रा मे चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों मे रितेश कुमार पिता कमलेश सिंह पालीगंज पटना, अरुण कुमार पिता सहदेव प्रसाद गुप्ता, टोरी कैमुर के साथ पिंटू कुमार पिता हरेराम यादव कुल्हाड़िया कोइलवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

वही दूसरी तरफ 11 सितंबर को गिधा ओ पी के ही कायमनगर पुल के पास तीन की संख्या मे आए अज्ञात अपराधियों द्वारा बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़ित द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट कांड मे शामिल कुल पाँच आरोपियों को चोरी और लूट की छः बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपरोपियो मे विकास कुमार पिता अजय यादव सुरभि गड़हनी, बीरबल सिंह पिता शिवकुमार सिंह बड़का चंदा कोईलवर, मनीष कुमार पिता बिरेंद्र यादव अहिरपुरवा नगर थाना, बंटी राम पिता दारवारी राम सोनहटा कोइलवर, युगेश्वर चौधरी पिता दीपा चौधरी महदि बिहटा के साथ दुधमोहंन पिता रामदेयाल चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही पुलिस ने गड़हनी रेलवे क्रासिंग के पास लूट की ट्रक को बरामद कर लिया। 

वही दूसरी तरफ 26 सितंबर को जगदीशपुर से एक ही बाइक पर सवार तीन लोग कोइलवर में सोन नदी घूमने आए थे। उसी क्रम मे अज्ञात अपराधियों ने कोइलवर थाना के मानचक स्कूल के पास उक्त बाइक सवार लोगो से रंगदारी की मांग की। नही देने पर हथियार के बल पर बाइक लूट ली। घटना के बाद पीड़ित लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर कारवाई करते हुए लूट कांड मे शामिल दो आरोपियों को लूट की  तीन बाइक और एक राइफल के साघ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों मे राजकुमार राम पिता सुदर्शन राम मानचक एवम राहुल कुमार पिता सुंदर शाह धमरिया कोइलवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

आरा से रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News