बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुरी अभिनेता रितेश पाण्डेय और अभिनेत्री प्रियंका रेवरी पहुंचे सासाराम, वेब सीरिज का किया प्रमोशन

भोजपुरी अभिनेता रितेश पाण्डेय और अभिनेत्री प्रियंका रेवरी पहुंचे सासाराम, वेब सीरिज का किया प्रमोशन

SASARAM : भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडे और अभिनेत्री प्रियंका रेवरी अपने भोजपुरी वेब सीरीज 'लंका में डंका' का ओटीटी चौपाल पर रिलीज करने के लिए प्रमोशन को लेकर सासाराम पहुंचे। इस दौरान दोनों सबसे पहले एसपी जैन कॉलेज के पास गए तथा वहां छात्रों के साथ बातचीत की। साथ ही सभी से वेब सीरीज 'लंका में डंका' देखने का आग्रह किया। 


बाद में सासाराम के परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान गायक और अभिनेता रितेश पांडे ने कहा कि 'लंका में डंका' भ्रष्टाचार के खिलाफ एक वेब सीरीज है। साथ ही राम एवं सुनीता की प्रेम कहानी है।

इस वेब सीरीज में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव को दिखाया गया है। उन्हें उम्मीद है कि हिंदी वेब सीरीज से भी ज्यादा लोग इस इलाके में भोजपुरी वेब सीरीज को पसंद करेंगे।

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से भोजपुरी फिल्मों के लिए सेंसर बोर्ड है। ठीक उसी तरह से भोजपुरी के एल्बम के लिए भी सेंसर बोर्ड की जरूरत है। तभी फिल्मो की अश्लीलता पर रोक लगाई जा सकती है।  

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News