बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने शहीद वैकुण्ठ शुक्ल को दी श्रद्धांजलि, कहा शहीद के नाम पर हो गया जेल का नामकरण

भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने शहीद वैकुण्ठ शुक्ल को दी श्रद्धांजलि, कहा शहीद के नाम पर हो गया जेल का नामकरण

PATNA : आज पटना के आशियाना नगर फेज-1 में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के तत्वावधान में अमर शहीद वैकुण्ठ शुक्ल के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से फ्रंट के अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा,उपाध्यक्ष डाक्टर श्यामनन्दन शर्मा, अरूण सिंह,महेश्वर प्रसाद सिंह,  महासचिव पूर्व विधायक चोकर बाबा, धर्मवीर शुक्ला, राजेश सिंह,पीएन सिंह आजाद, शिशिर कौन्डिल्य, प्रबोध सिंह,धर्मेन्द्र धारी सिंह उपस्थित थे। समारोह में वक्ताओं ने अमर शहीद वैकुण्ठ शुक्ल की शहादत को पूर्व की सरकारों ने भुलाने का काम किया है। वह फांसी पर हंसते हंसते चढ़ने वाले पहले बिहारी शहीद थे। जिन्होंने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की मुखबिरी करने वाले फणीन्द्र नाथ घोष की हत्या कर उसको दंड दिया। उनको गया सेन्ट्रल जेल में 14 मई 1934 को फांसी दी गई थी। इसलिए फ्रंट बिहार सरकार से मांग करता है कि गया सेन्ट्रल जेल का नामकरण अमर शहीद वैकुण्ठ शुक्ल के नाम पर किया जाए। फ्रंट की ओर से भारत सरकार से उनके गाँव जलालपुर के बगल के रेलवे स्टेशन लालगंज का नामकरण उनके नाम पर करने की मांग की गयी।

उसके पूर्व में सम्पन्न  फ्रंट की कोर कमिटी की बैठक में 8 मई को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित भूमिहार ब्राह्मण सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता के लिए बिहार के कोने-कोने से आए समाज के सभी बन्धुओं को हार्दिक धन्यवाद दिया गया। आगामी 26 जून को फ्रंट की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी  जिसमें आगे की संगठन की रूपरेखा तैयार किया जाएगा। सभी जिलों मे फ्रंट का  जिला स्तरीय भूमिहार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

वहीँ मुजफ्फरपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्रता आंदोलन में बिहार के प्रथम शहीद स्वर्गीय बैकुंठ शुक्ला के 88 वां शहादत दिवस पर भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर शहर के बैरिया गोलंबर स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के उपरांत फ्रंट के नेताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर  ऐसे देशभक्त को वर्षों बाद भी सम्मान नहीं मिलना बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। फ्रंट के नेताओं ने अपने संकल्प को दोहराते हुए राज्य सरकार से मांग किया की गया सेंट्रल जेल जहां स्वर्गीय शुक्ल फांसी के फंदे को चूमा था। उस जेल का नामकरण  बैकुंठ शुक्ला नाम पर किया जाए। साथ ही नेताओं ने राज्य सरकार से राजधानी के किसी प्रमुख चौराहे पर स्वर्गीय बैकुंठ शुक्ला का प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मान देने की मांग किया। स्वर्गीय शुक्ला को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में फ्रंट के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार, प्रदेश महासचिव धर्मवीर शुक्ला, युवा के जिला अध्यक्ष शांतनु सत्यम तिवारी, छात्र के जिला अध्यक्ष अंकेश ओझा सहित फ्रंट के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

Suggested News